नए साल पर राजगीर का जू सफारी और नेचर सफारी रहेगा बंद, जानिए क्या-क्या रहेगा खुला

Bihar News: राजगीर में नए साल की शुरुआत इस बार थोड़ी फीकी रहेगी. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को देखते हुए एक जनवरी को नेचर सफारी और जू सफारी को बंद रखने का निर्णय लिया है.

Bihar News: राजगीर में नए साल की शुरुआत इस बार थोड़ी फीकी रहेगी. प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण को देखते हुए एक जनवरी को नेचर सफारी और जू सफारी को बंद रखने का निर्णय लिया है. जू सफारी के डायरेक्टर के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है. विशेष रूप से इन स्थलों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. हालांकि पर्यटक वेणु वन, विश्व शांति स्तूप, पांडू पोखर, राजगीर कुंड, और ऐतिहासिक नालंदा खंडहर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का लुफ्त उठाएंगे. यह स्थल सामान्य दिनों की तरह संचालित रहेंगे.

जू सफारी और नेचर सफारी रहेगा बंद

बता दें कि राजगीर का जू सफारी अपनी अनूठी व्यवस्था के लिए जाना जाता है. यहां पर्यटक सुरक्षित वाहनों से खुले वातावरण में रह रहे वन्य जीवों को देख सकते हैं और अवलोकन कर सकते हैं. यहां शेर, बाघ, हिरण और भालू जैसे जानवर प्राकृतिक परिवेश में रहते हैं और आनंद उठाते हैं. जबकि नेचर सफारी में पर्यटक ग्लास ब्रिज, शूटिंग, सस्पेंशन ब्रिज, जिप लाइन, तीरंदाजी, राइफल शूटिंग आदि का रोमांच लेने पहुंचते हैं.

Also Read: बिहार की इन खूबसूरत जगहों पर मनाएं नए साल का जश्न, पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट स्पॉट

तांगा सवारी का भी उठा सकते हैं लुफ्त

पटना से 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित राजगीर में पिछले वर्ष कई सुविधाओं का उद्घाटन किया गया. बता दें कि पर्यटक सड़क या रेल मार्ग से यहां पहुंचते हैं. स्थानीय तांगा सवारी का भी लुफ्त आप राजगीर में उठा सकते हैं. बता दें कि 31 दिसंबर तक सभी सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >