Rajgir News: मलमास मेला की तैयारी तेज, देर रात स्थलों का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

राजगीर: श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Rajgir News: (रणजीत सिंह) राजकीय मलमास मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इसी कड़ी में बुधवार की देर रात जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने राजगीर मेला क्षेत्र में बनाए गए आवासन स्थलों का निरीक्षण किया.

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण मेला क्षेत्र में 15 चिन्हित स्थलों पर आवासन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. निरीक्षण के दौरान डीएम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी आवासन स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया गया है.

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

Also Read: दहेज की लोभी ने शादी के महज 9 महीने बाद विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की, फिर जहर देकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >