बिहार में बेटी की डोली उठने से पहले पिता की मौत, सड़क हादसे ने छीन ली खुशियां

Nalanda News: नालंदा जिले में एक घर में दर्दनाक घटना घटी. बेटी की शादी की तैयारियां पूरी हो गई थी. बारात नाचते-गाते दरवाजे पर पहुंच चुकी थी. लेकिन समधी मिलन से पहले ही लड़की के पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई.

Nalanda News: नालंदा जिला के नूरसराय थाना इलाके के चरुईपर गांव में एक घटना घटी. घर में बेटी की शादी की तैयारियां हो गई थी. बारात नाचते-गाते दरवाजे पर पहुंची थी और घर में जयमाला की तैयारी चल रही थी. तभी घर के पास ही बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया.

बारात के लोग नाच गाना छोड़ भागते हुए फोरलेन के पास गए तो देखा कि एक अधेड़ व्यक्ति रोड पर घायल पड़ा है. जब लड़की पक्ष के लोग गए तो देखा कि, लड़की के पिता आरजू पासवान (45 साल) रोड पर गंभीर रूप से घायल पड़े हैं. इसके बाद देखते ही देखते शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई.

मृतक के भांजे ने क्या बताया?

मृतक के भांजे सुदामा पासवान ने बताया कि उनके घर में छोटी बेटी की शादी की थीं. बारात नाचते-गाते दरवाजे पर पहुंच चुकी थी. घर में पारंपरिक रस्म ‘समधी मिलन’ की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान वे समधी से मिलने के लिए घर से निकले. जैसे ही वे पास के फोरलेन सड़क पर पहुंचे, तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े.

शादी की रस्में भी हुई पूरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर के मिलते ही शादी वाले घर में खुशियों का माहौल पल भर में मातम में बदल गया. परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. किसी तरह भारी मन से शादी की रस्में पूरी कराई गईं.

घटना के बारे में नूरसराय थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. घटनास्थल से स्कॉर्पियो का टूटा हुआ नंबर प्लेट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर गाड़ी और उसके ड्राइवर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

(नालंदा से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस जिले में KYC नहीं कराने पर 5 हजार से ज्यादा लोगों का पेंशन बंद, अब क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >