नालंदा में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में सात लोग घायल

Nalanda Crime News: घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के जोड़रपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है.मिली जानकारी के अनुसार किसी पुराने घरेलू एवं आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. जिसमें महिलाएं भी घायल हो गई है. मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए है. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.

Nalanda Crime News: (सुनील कुमार ) घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना इलाके के जोड़रपुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. करीब सुबह 7 बजे हुए मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना के पीछे का मुख्य कारण

मिली जानकारी के अनुसार किसी पुराने घरेलू एवं आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया. जिसमें महिलाएं भी घायल हो गई है.

घायलों में एक पक्ष से जोड़रपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की पत्नी बेबी देवी, पुत्री सुप्रिया कुमारी, सोनाली कुमारी और रिया कुमारी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से बिजेंद्र प्रसाद की पत्नी संमता कुमारी, साथ उर्मिला देवी घायल हुए हैं.

घायल लोगों ने घटना पर क्या कहा?

घटना के संबंध में घायल पक्ष की एक युवती ने आरोप लगाया कि आपसी विवाद को लेकर दादा-दादी और चाचा ने घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस घटना में सात लोग जख्मी हो गए है.

मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सभी घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है.

घटना की सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: नावादा अपडेटः मंदिरों में आरती का समय, ओपीडी में आज उपलब्ध डॉक्टरों की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >