Job Fair: शिक्षित बेरोजगारों के लिए 22 को लगेगा नियोजन मेला, जानें किस आधार पर मिलेगा रोजगार

Job Fair: नियोजन मेला में देश की लगभग दर्जन भर प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा लगभग 1500 रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति की जायेगी. शिक्षित बेरोजगार युवाओं के पास रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है.

Job Fair, बिहारशरीफ: सदर प्रखंड कार्यालय परिसर अंतर्गत श्रम प्रवर्तन कार्यालय बिहारशरीफ में आगामी 22 अक्तूबर को बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजन मेला का आयोजन किया जायेगा. उक्त आशय की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि रोजगार मेला का आयोजन श्रम संसाधन विभाग के सौजन्य से जिला नियोजन कार्यालय नालंदा के द्वारा कराया जा रहा है.

1500 रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति

उन्होंने बताया कि इस नियोजन मेला में देश की लगभग दर्जन भर प्रतिष्ठित कंपनियों के द्वारा लगभग 1500 रिक्तियों के विरुद्ध नियुक्ति की जायेगी. इस नियोजन मेला में आठवीं क्लास तथा दसवीं क्लास उत्तीर्ण से लेकर कुशल युवा कार्यक्रम से प्रशिक्षित, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पीजी, आइटीआइ, डिप्लोमा, बीटेक एमबीए, पीएचडी आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विभिन्न तकनीकी तथा गैर तकनीकी पदों पर नियोजित किया जायेगा.

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

यह जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का एक सुनहरा अवसर है. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एनसीएस पोर्टल पर निबंधित होना अनिवार्य है. अभ्यर्थियों को अपने साथ फोटो, बायोडाटा तथा सभी शैक्षणिक- प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी के साथ उपस्थित होना आवश्यक है. उन्होंने बताया कि क्योंकि नियोजन कंपनियां निजी क्षेत्र की है. इसलिए नियोजन की सभी शर्तों के लिए वह खुद जिम्मेदार है. विभाग केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में है.

प्रमुख नियोजक कंपनियां

वॉकारू इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, शांतामणि पेपर मिल्स एलएलपी, जीवन ज्योति सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, होटल ममता इंटरनेशनल, लेनोवो ग्रुप ऑफ कंपनीज, ग्रीन मैक्स सिस्टम, अर्वन इन्फोसॉफ्ट, इ फास एडु मार्केटिंग, निमसन हर्बल, हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन, क्वेस कॉर्प लिमिटेड.

इसे भी पढ़ें: Patna से Delhi चलेगी वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस, जानें गाड़ी संख्या, रूट-टाइमिंग और सबकुछ

बेलागंज, रामगढ़, इमामगंज और तरारी विधानसभा सीटों पर हुआ उपचुनाव का ऐलान, जानें डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >