Free Health CheckUp: बिहार के इस जिले में फ्री में कराएं इलाज! आज लगने जा रहा हेल्द कैंप

Free Health CheckUp: यदि आप पैसों की तंगी की वजह से बड़े अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. डॉक्टर खुद चलकर आपके घर तक पहुंचे हैं. बिहार के इस जिले में आज फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर लगने जा रहा है. इसमें कई तरह की विशेष सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. पढे़ं पूरी खबर…

Free Health CheckUp: इंसान के जीवन में सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ्य होता है. अगर एक बार कोई बीमार पड़ जाए तो अस्पतालों और डॉक्टरों के चक्कर काटते काटते दिन बीत जाते हैं. मोटी रकम लगती है वो अलग. ऐसे में क्या हो अगर आपको फ्री में इलाज की सुविधा मिल जाए. क्या हो अगर सभी तरह के डॉक्टर आपके पास खुद चलकर आएं. जी हां, अगर आप बिहार के नालंदा जिले में रहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा द्वारा लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज साप्ताहिक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. कैंप में अलग-अलग क्षेत्रों के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स लोगों का इलाज करेंगे. बता दें, इस जांच शिविर का आयोजन बिहार शरीफ स्थित भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में होने जा रहा है.

ये डॉक्टर्स दे रहे हैं सेवा

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित होने वाला यह स्वास्थ्य जांच शिविर विशेष रूप से उनलोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. जो महंगे अस्पतालों में जाकर इलाज नहीं करा सकते हैं. शिविर में जिन डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें-

डॉ. गौतम कुमार (होम्योपैथिक)

डॉ. बालमुकुंद (सर्जन)

डॉ. मोहम्मद शहजाद आलम (फिजियोथैरेपिस्ट)

डॉ. विपिन कुमार वर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ)

डॉ. अखिलेश कुमार (फिजिशियन)

डॉ. संत कुमार (फिजिशियन)

डॉ. सुबोध कुमार (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ)

डॉ. प्रशांत कुमार (नेत्र रोग विशेषज्ञ)

डॉ. उदय देव रंजन (दंत रोग विशेषज्ञ)

रेड क्रॉस सोसाइटी ने की लोगों से अपील

बिहार शरीफ में लगने वाले इस स्वास्थ्य जांच शिविर में स्वास्थ्य से जुड़ी हुई विशेष तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी. निशुल्क शुगर जांच की सुविधा, होम्योपैथिक डॉक्टर की सुविधा. इन सब के अलावा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा नालंदा ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस शिविर का लाभ लें और अपना हेल्थ चेकअप जरूर कराएं. साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की है.

ALSO READ: PM Modi: चुनाव से पहले क्यों खास है पीएम मोदी का मधुबनी दौरा? मिथिलांचल के लोगों को खास उम्मीद!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >