बिहार के इस जिले में बन रहा चीन को टक्कर देने वाला झूला, कभी यहां लगा रहता था कबाड़…

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले का कन्हैयागंज गांव झूला निर्माण का हब बन चुका है. करीब 45 साल पुरानी इस परंपरा से जुड़ा उद्योग अब एक हजार से ज्यादा कारीगरों को रोजगार दे रहा है. यहां के झूले देश के हर कोने में मेलों की रौनक बढ़ा रहे हैं.

Bihar News: नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखंड का कन्हैयागंज गांव आज झूला निर्माण के लिए पूरे देश में जाना जाता है. एक समय में गुमनाम रहा यह गांव अब झूला बनाने का बड़ा केंद्र बन चुका है. यहां तैयार झूले देशभर के मेलों और प्रदर्शनियों में लोगों के मनोरंजन का जरिया बनते हैं. गांव की आधी से ज्यादा आबादी इस काम से जुड़ी है और रोजाना करीब एक हजार कारीगर इसमें मेहनत करते हैं.

पलायन रोकने की ओर बड़ा कदम..

खास बात ये है कि यहां सिर्फ बिहार के नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों के कारीगर भी आकर काम करते हैं. इस झूला उद्योग ने गांव के लोगों को दिल्ली, कोलकाता, लुधियाना और गुजरात जैसे बड़े शहरों में काम की तलाश में जाने से रोक रखा है.

45 साल पहले हुई थी कारोबार की शुरुआत

इस कारोबार की शुरुआत करीब 45 साल पहले हुई थी, जब गांव के विश्वकर्मा समुदाय के एक कारीगर ने झूले का एक पुर्जा तैयार किया था. पहले ये कारीगर खेती के औजार बनाते थे और मनोरंजन से जुड़ी चीजों की उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी. लेकिन जैसे-जैसे झूलों की मांग बढ़ी, इन्होंने अपना हुनर उसी ओर मोड़ दिया. एक बार जब एक पुराना और टूटा झूला मरम्मत के लिए गांव में लाया गया, तो यहां के कारीगरों ने उसे इतना अच्छा बना दिया कि लोगों का ध्यान इस ओर गया. इसके बाद से यह काम तेजी से बढ़ा और आज यह कारोबार चौथी पीढ़ी तक पहुंच चुका है.

चीन को सीधे टक्कर दे रहे कारीगर

पहले झूले सिर्फ गुजरात में बनते थे और चीन की तकनीक से मुकाबला करना मुश्किल था. लेकिन अब कन्हैयागंज में ऐसी तकनीक तैयार हो चुकी है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की है. यहां यूनिक डिजाइन वाले ऑटोमैटिक झूले बनाए जा रहे हैं, जैसे – ‘तरंग’, ‘सुनामी’ और एक नया आधुनिक झूला भी तैयार किया जा रहा है.

(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार का वो ऐतिहासिक कॉलेज, जहां बनती थी अंग्रेजों के खिलाफ रणनीतियां, आजादी की दौड़ में महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >