Bihar Land Survey: इन रैयतों को भेजी जा रही नोटिस, हो सकती है जमीन की नीलामी, जल्दी से करा लें ये काम

Bihar Land Survey: बिहार के इस जिले के रैयतों को विभाग ने नोटिस भेजना शुरू कर दिया है. साथ ही तय समय सीमा पर निर्देशित काम नहीं कराने पर विभाग उनकी जमीन की नीलामी भी कर सकती है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का काम युद्धस्तर पर जारी है. वहीं दूसरी तरफ, लगान वसूली को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अब सख्त कदम उठा रहा है. विभाग बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार करा रही है. साथ ही उन्हें नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. विभाग ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक लगान की राशि जमा नहीं करने वाले बकायदारों की जमीन की नीलामी शुरू की जाएगी.

कानूनी कार्रवाई के दिए गए निर्देश

करायपरसुराय के अंचलाधिकारी मणिकांत कुमार ने बताया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के द्वारा जिला और अंचल स्तर पर बड़े बकायेदारों से लगान वसूली को लेकर लिस्ट तैयार करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने को लेकर निर्देश दिए गए हैं. इसे देखते हुए अंचल में बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है. उन बकायदारों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. अंचल कार्यालय सूत्रों के अनुसार, बिना कानूनी प्रक्रिया अपनाएं जमीन की प्रकृति बदलकर उपयोग करने की शिकायतें मिल रही थीं. ऐसे मामलों की वजह से सरकार को लगान का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इसके बाद होगी नीलामी की प्रक्रिया

जिन बकायदारों की लिस्ट तैयार की जा रही है, सभी को नोटिस जारी कर लगान की वसूली की जाएगी. अंचलाधिकारी ने बताया कि रैयतों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी गई है. उन्होंने रैयतों से जल्द से जल्द बकाया लगान की राशि जमा करने की अपील भी की है. बता दें, जमीन की प्रकृति के अनुसार ही लगान तय कर वसूली की जाएगी. निर्धारित समय अवधि तक भुगतान नहीं होने पर जमीन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ALSO READ: Bihar Land Survey: रैयतों की चिंता खत्म! अब अधिकारी खुद आएंगे घर, स्वघोषणा पत्र को लेकर बड़ा निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >