जिले के 187 कातिबों का लाइसेंस किया गया रद्द

एक सप्ताह में मॉडल डीड पर दो जमीनों का निबंधन डीड राइटरों के लिखित दस्तावेज स्वीकार नहीं बिहारशरीफ : जिले के सभी 187 कातिबों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. डीएम डॉ त्याग राजन द्वारा इसका अनुमोदन कर दिया गया है. विभाग के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. विभाग का कहना है […]

एक सप्ताह में मॉडल डीड पर दो जमीनों का निबंधन

डीड राइटरों के लिखित दस्तावेज स्वीकार नहीं
बिहारशरीफ : जिले के सभी 187 कातिबों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. डीएम डॉ त्याग राजन द्वारा इसका अनुमोदन कर दिया गया है. विभाग के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है. विभाग का कहना है कि बिना सूचना के ही दो दिन तक कातिब हड़ताल पर रहे. इससे विभाग को भारी राजस्व की क्षति हुई है. अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि विधिवत लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अब मॉडल डीड पर ही जमीन का निबंधन होगा.
गुरुवार को एक दस्तावेज का निबंधन किया गया. उन्होंने बताया कि किसी भी डीड राइटर के लिखित दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जायेगा. विगत एक सप्ताह से जमीन निबंधन कार्य शिथिल है. सप्ताह मेें सिर्फ मॉडल डीड पर दो ही जमीन का निबंधन हो सका है. लाइसेंस रद्द होने से कातिबों में भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि विभाग द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गयी है. इसके खिलाफ कोर्ट की शरण लेने की चेतावनी लोग दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >