मौके पर लालधारी पासवान, पवन पासवान, कैलाश चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

पांच नर्सिंग होम पर मुकदमा बच्चेदानी ऑपरेशन प्रकरण में हुई कार्रवाई बिहारशरीफ : बच्चेदानी ऑपरेशन प्रकरण में पांच निजी क्लीनिकों पर एफआइआर दर्ज कराया गया है. सीएस डॉ सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अघिकारियों के आदेश पर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार क्लीनिक, जानकी आरोग्यम, जया नर्सिंग, […]

पांच नर्सिंग होम पर मुकदमा

बच्चेदानी ऑपरेशन प्रकरण में हुई कार्रवाई
बिहारशरीफ : बच्चेदानी ऑपरेशन प्रकरण में पांच निजी क्लीनिकों पर एफआइआर दर्ज कराया गया है. सीएस डॉ सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अघिकारियों के आदेश पर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है. उन्होंने बताया कि बिहार क्लीनिक, जानकी आरोग्यम, जया नर्सिंग, संजीवनी हॉस्पिटल, गोकुल परिवार शिशु केंद्र पर एफआइआर हुआ है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत महिलाओं की बच्चेदानी के ऑपरेशन मामले में दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की गयी है.
क्या था मामला : 2011-12 में बच्चेदानी ऑपरेशन के नाम पर चिकित्सकों द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप है. उक्त साल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के 42 अस्पतालों को इलाज करने के लिए अनुबंधित किया गया था. इलाज के बाद शिकायत की गयी थी कि बिना ऑपरेशन किये ही बीमा के रुपये की निकासी कुछ क्लीनिकों द्वारा कर ली गयी है. शिकायत के आलोक में उस समय मामले की जांंच करायी गयी थी.
तत्कालीन डीएम के आदेश पर सिविल सर्जन द्वारा गठित टीम के द्वारा सदर अस्पताल में इलाज करानेवाली महिलाओं की मेडिकल जांच करायी गयी थी. जांच के लिए 36 महिलाएं उपस्थित हुई थीं. मेडिकल के बाद यह खुलासा हुआ था कि महिलाओं की बच्चेदानी का ऑपरेशन नहीं किया गया था. मेडिकल के समक्ष महिलाओं ने भी स्वीकार किया था कि उसका ऑपरेशन नहीं किया गया था. कुछ ने यह भी कहा था कि बिना बताये ही ऑपरेशन कर दिया गया था. साथ ही कम उम्र की महिलाओं की भी बच्चेदानी निकाल दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >