डीड राइटरों का लिखित दस्तावेज नहीं होगा स्वीकार

छठे दिन नहीं हुआ एक भी जमीन का निबंधन बिहारशरीफ : निबंधन विभाग के नये आदेश के अनुसार डीड राइटरों द्वारा तैयार किये गये दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जायेगा. विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र लिख कर यह आदेश जारी किया है. विभाग के कड़े रूख के कारण 30 मार्च से ही जिले में […]

छठे दिन नहीं हुआ एक भी जमीन का निबंधन

बिहारशरीफ : निबंधन विभाग के नये आदेश के अनुसार डीड राइटरों द्वारा तैयार किये गये दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जायेगा. विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र लिख कर यह आदेश जारी किया है. विभाग के कड़े रूख के कारण 30 मार्च से ही जिले में निबंधन कार्य रुका हुआ है. हांलाकि प्रशासन द्वारा निरंतर कहा जा रहा है कि मॉडल पेपर पर निबंधन कार्य जारी है. फिर भी लोग निबंधन कार्य से परहेज कर रहे हैं. दस्तावेज नवीसों द्वारा 30 व 31 मार्च को हड़ताल पर रहने से जिले के सभी कातिबों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. कार्य ठप रहने से गांव-देहात के लोगों का निबंधन कार्य नहीं हो पा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >