राजनीति हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार

हिलसा : एक माह पूर्व भूमि विवाद में हुई राजनीति यादव हत्याकांड के आरोपित को हिलसा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. विदित हो कि 23 फरवरी को हिलसा थाना क्षेत्र के नेमना टोला गांव में जमीन विवाद में गांव के लाेगों ने राजनीति यादव को लाठी व रड से पीट-पीट कर हत्या कर […]

हिलसा : एक माह पूर्व भूमि विवाद में हुई राजनीति यादव हत्याकांड के आरोपित को हिलसा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. विदित हो कि 23 फरवरी को हिलसा थाना क्षेत्र के नेमना टोला गांव में जमीन विवाद में गांव के लाेगों ने राजनीति यादव को लाठी व रड से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. जिस मामले में मृतक के भाई रामप्रीत यादव के द्वारा हिलसा थाना में 11 लोगों को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जहां पुलिस ने कांड के आरोपित कपिलदेव यादव को रविवार को गांव में गेहूं की फसल काट रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. हत्याकांड के अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >