मतदान केंद्र बदले जाने की मांग

बिहारशरीफ : सिलाव प्रखंड अंतर्गत नानंद गांव के वार्ड संख्या 10 के मतदाताओं ने मतदान केंद्र बदले जाने के विरोध में जिलाधिकारी सहित राज्य निर्वाचन आयोग से गुहार लगायी है. ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में सरकारी भवन रहते हुए लगभग दो किमी दूर मध्य विद्यालय नानंद में मतदान केंद्र बनाया गया है. इससे […]

बिहारशरीफ : सिलाव प्रखंड अंतर्गत नानंद गांव के वार्ड संख्या 10 के मतदाताओं ने मतदान केंद्र बदले जाने के विरोध में जिलाधिकारी सहित राज्य निर्वाचन आयोग से गुहार लगायी है. ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड में सरकारी भवन रहते हुए लगभग दो किमी दूर मध्य विद्यालय नानंद में मतदान केंद्र बनाया गया है. इससे गांव की महिलाओं तथा बुजुर्गों को मतदान करने में भारी कठिनाई होगी.

ग्रामीणों ने निर्वाचन अधिकारियों से उक्त मतदान केंद्र को वार्ड संख्या 10 में स्थित सरकारी सामुदायिक रंगमंच या इससे सटे सरकारी सामुदायिक भवन गोलवा (दक्षिणी भाग) में किये जाने की मांग की है. उन्होंने सिलाव के बीडीओ के जांच प्रतिवेदन को गलत करार देते हुए कहा है कि इस मामले में उनकी मंशा गलत है. मामले की जिले के वरीय पदाधिकारियों से जांच करवा कर उचित कार्रवाई की जाय ताकि अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >