बिहारशरीफ : नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ एवं जिला आभूषण विक्रेता संघ द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय चौक बाजार स्थित संघ कार्यालय में मंगलवार को बिहार दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सह बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अमरेन्द्र कुमार […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बिहारशरीफ : नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ एवं जिला आभूषण विक्रेता संघ द्वारा संयुक्त रूप से स्थानीय चौक बाजार स्थित संघ कार्यालय में मंगलवार को बिहार दिवस सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नालंदा जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष सह बिहार केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के महासचिव अमरेन्द्र कुमार मुखिया जी ने बिहार के विकास समृद्धशाली बिहार व किसानों को प्रदेश बताते हुए संघ के सभी सदस्य को बिहार के विकास का संकल्प दिलाया.
होली के अवसर पर सभी को आपसी भाई चारा के साथ मनाने की अपील की. जिला आभूषण विक्रेता संघ अध्यक्ष मदन प्रसाद वर्मा ने बिहार दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन सभी को बिहार के नव निर्माण में योगदान देना चाहिए. इस अवसर पर कांग्रेस नेता मो. हैदर आलम, राजीव कुमार मुन्ना, अजय कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, पारस नाथ प्रसाद, विजय कुमार, प्रिंस वर्मा, योगेन्द्र प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक महतो, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार वर्मा आदि ने अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी.
वहीं श्री साईं बाबा मंदिर जलालपुर -सोहसराय में मंगलवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बाबा का दरबार रंग बिरंगे फूलों व रंग गुलाल से पट गया. इस अवसर पर बाबा के दरबार को फूलों से सजाया गया था. साईं भजन मंडली ने होली गायन से समां बांध दिया. होली की गीतों पर बाबा के भक्त जम कर थिरके.
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सैकड़ों भक्त शामिल हुए. इस कार्यक्रम का संचालन विशुनदेव कुमार ने किया और कृष्णा प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर बाबा का प्रसाद बांटी गई. कार्यक्रम के सफल बनाने में साईं भक्त राकेश बिहारी शर्मा, संजय कुमार ठाकुर, बबलू कुमार, पूजा कुमारी, राजकुमार गुप्ता, बबिता रानी, सविता बिहारी, रेणु कपूर गुप्ता, धीरज कुमार, चंदन कुमार आदि ने सराहनीय योगदान दिया.