जिले के चार घाटों से बालू का उठाव शुरू

बिहारशरीफ : बी कवायद के बाद जिले के चार घाटों से बालू उठाव का आदेश मिल गया है. इन्वोरमेंटल क्लीनियर्स के तहत फिलहाल चार बालू घाटों का ही क्लीनियर्स मिला है. क्लीनियर्स का आदेश मिलने के बाद बालू उठाव की शुरू हो गया है. बालू का उठाव बंद होने से निर्माण कार्य बाधित हो गया […]

बिहारशरीफ : बी कवायद के बाद जिले के चार घाटों से बालू उठाव का आदेश मिल गया है. इन्वोरमेंटल क्लीनियर्स के तहत फिलहाल चार बालू घाटों का ही क्लीनियर्स मिला है.

क्लीनियर्स का आदेश मिलने के बाद बालू उठाव की शुरू हो गया है. बालू का उठाव बंद होने से निर्माण कार्य बाधित हो गया था.
सरकारी गैर सरकारी सभी तरह के निर्माण कार्य रूक गया था. उठाव नहीं होने के स्टॉक करने वालों की चांदी कट रही थी.
जिला खनन पदाधिकारी शैलेश नाथ ने बताया कि अभी चार घाटों से बालू उठाव की अनुमति मिली है.
इसमें तेतरावा,जियर,सिथौरा व सिंगथु के नदी घाट शामिल है. पर्यावरण क्लीलियर्स का आदेश अभी सभी घाटों का नहीं मिली है. आदेश मिलने के बाद अन्य घाटों से बालू का उठाव कार्य शुरू करा दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >