सराहनीय. बरसात से पूर्व नालियों की होगी सफाई बनेंगी 36 दुकानें

मछली बाजार के पास होगा निर्माण पहले आओ, पहले पाआे के तर्ज पर होगा आवंटन बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास नगर निगम द्वारा दुकान बनाया जायेेगा. उक्त स्थल के नाले के ऊपर ही दुकान बनाये जाने का निर्णय लिया गया है. 36 दुकानें बनायी जायेंगी. दुकानों के आवंटन के लिए […]

मछली बाजार के पास होगा निर्माण

पहले आओ, पहले पाआे के तर्ज पर होगा आवंटन
बिहारशरीफ : शहर के रामचंद्रपुर स्थित मछली बाजार के पास नगर निगम द्वारा दुकान बनाया जायेेगा. उक्त स्थल के नाले के ऊपर ही दुकान बनाये जाने का निर्णय लिया गया है. 36 दुकानें बनायी जायेंगी. दुकानों के आवंटन के लिए विज्ञापन प्रकाशित की जायेगी. उसके बाद पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर आवंटन होगा. ग्राउंड स्तर पर ढाई लाख, जबकि प्रथम तल्ले पर दो लाख रुपये की सुरक्षा राशि ली जायेगी. दुकानों का किराया नये प्रावधानों के अनुसार तय किये जायेंगे. इसी प्रकार रामचंद्रपुर बस स्टैंड में बननेवाले 13 दुकानों का आवंटन पहले से जुड़े लोगों को ही दिये जाने का निर्णय लिया गया.
लेकिन, शर्त यह होगा कि नगर निगम के नये प्रावधान के अनुसार किराया देना होगा. यह भी निर्णय लिया गया कि सफाई कार्य को मशीनीकरण करने के लिए पांच करोड़ रुपये के वाहनों की खरीदारी की जायेगी. वाहनों में सुपर सेक्शन मशीन की खरीदारी की जायेगी. बरसात के पहले शहर की नालियों की पूर्ण सफाई के लिए व्यापक अभियान चलाया जायेगा. सफाई कमिर्यों की टीम बना कर एक अप्रैल से सफाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >