बिहारशरीफ : स्थानीय भरावपर मुहल्ले में गुरुवार को जन जीवन संघ की बैठक डाॅ जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव डाॅ विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा एक वर्षीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण फाॅर्म भरा गया था.
प्रशिक्षण की तिथि घोषित नहीं होने पर नाराजगी
बिहारशरीफ : स्थानीय भरावपर मुहल्ले में गुरुवार को जन जीवन संघ की बैठक डाॅ जय प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव डाॅ विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा एक वर्षीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण फाॅर्म भरा […]

जनवरी के अंत तक प्रशिक्षण की तिथि की घोषणा की जानी थी, जो अब तक नहीं की जा सकी है. इससे ग्रामीण मेेडिकल प्रैक्टिशनरों में काफी आक्रोश है. उन्होंने कहा कि मार्च तक प्रशिक्षण की तिथि की घोषणा एनआइओएस द्वारा नहीं किया जाता है, तो जन जीवन संघ तथा आरएमपी संघर्ष मोरचा धरना -प्रदर्शन करने को बाध्य होगा. इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए 26 मार्च को एक बार फिर से संघ कार्यालय में बैठक होगी.
इस बैठक में नालंदा के अलावा नवादा, गया, पटना, शेखपुरा आदि जिलों के ग्रामीण मेडिकल प्रैक्टिशनर मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर डाॅ संजय कुमार, डाॅ ओम प्रकाश, डाॅ अनिल कुमार, डाॅ श्याम किशोर प्रसाद, डाॅ देवेंद्र कुमार, डाॅ अशोक कुमार, डाॅ नवीन कुमार, डाॅ शशि भूषण प्रसाद, डाॅ भोला प्रसाद, डाॅ सुरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.