बिहार : दीवार गिरने से दो सगे भाईयों की मौत, बहन की हालत गंभीर

नालंदा : बिहार केनालंदा जिले मेंबीतीरात एक घर की दीवार गिरने से दोसगे भाईयों की मौत हो गयी. जबकि बहन को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मामला जिले के सारे थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले इंदिरा आवास के तहतइस मकान […]

नालंदा : बिहार केनालंदा जिले मेंबीतीरात एक घर की दीवार गिरने से दोसगे भाईयों की मौत हो गयी. जबकि बहन को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मामला जिले के सारे थाना क्षेत्र के नौरोजपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि एक साल पहले इंदिरा आवास के तहतइस मकान का आवंटन किया गया था. जिसकी दीवार गिरने से यह हादसा हुआ.

जानकारीके मुताबिक जिस समय दीवार गिरी उसवक्त बच्चे वहीं बैठकर खाना खा रहे थे. दीवार गिरने से महादलित परिवार के दो सगे भाईयों की मौत हो गयी. घटनाकीशिकार एक लड़की को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. लड़की सगे भाईयों की बहन है. घटना के बाद से पीड़ित परिवार का बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >