गला रेत पत्नी की कर दी हत्या

वारदात. नशीले पदार्थ का आदी था पति, तीन डिसमिल जमीन का था विवाद बिहारशरीफ : महज तीन डिसमिल जमीन की खातिर एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या गला रेत कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पॉकेट में खून से सने चाकू को रख फरार हो गया.घटना जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र […]

वारदात. नशीले पदार्थ का आदी था पति, तीन डिसमिल जमीन का था विवाद
बिहारशरीफ : महज तीन डिसमिल जमीन की खातिर एक सनकी ने अपनी पत्नी की हत्या गला रेत कर दी.घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पॉकेट में खून से सने चाकू को रख फरार हो गया.घटना जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के राणा बिगहा गांव में मंगलवार की सुबह घटी.घटना की जानकारी के बाद दीप नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस अभिरक्षा में अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी बच्चु मिस्त्री का अपनी पत्नी संजू देवी से उसके तीन डिसमिल जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था.पति की इच्छा थी कि पत्नी अपनी तीन डिसमिल जमीन उसके नाम कर दे,जबकि संजू अपनी जमीन अपने पुत्रों के नाम करना चाहती थी.घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतका की दस वर्षीया पुत्री नंदनी बताती है कि पापा प्रति दिन शराब व नशीला पदार्थ का सेवन किया करते थे.
मम्मी को नशे की हालत में प्रत्येक दिन मारा पीटा करते थे.पुत्री की माने तो पिता का आचरण सही नहीं था.पिता की गंदी हरकत का विरोध मम्मी किया करती थी.मीडिया के समक्ष नंदनी का एक बयान सब को चकित कर दिया.वहां मौजूद पुलिस व दूसरे लोग सन्न रह गये.गांव की एक महिला जनप्रतिनिधि की माने तो बच्चु का एक दूसरी महिला से अवैध संबंध था.मृतका इसकी तीसरी पत्नी थी.दो पत्नी पूर्व में इसके चाल-चलन से अवगत को होकर इसे छोड़ कर चली गयी थी.
मंगलवार की सुबह करीब चार बजे बच्चु ने अपनी पत्नी को छत पर से पानी लाने की बात कही थी, संजू के छत पर जाते ही वह भी पीछे से छत पर चढ़ गया, जहां एक चाकू से पत्नी के गले को रेत कर उसकी जान ले ली. दीप नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.इस संबंध में परिजनों के बयान पर हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >