राजबल्लभ को गिरफ्तार करो
आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर उतरे. एनडीए ने बिहारशरीफ बंद आहूत किया था. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर सूबे की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक राजबल्लभ की गिरफ्तारी की मांग की.
बिहारशरीफ : एनडीए के कार्यकर्ता दुष्कर्म के आरोपित विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को सड़क पर उतरे. एनडीए ने बिहारशरीफ बंद आहूत किया था. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर सूबे की सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक राजबल्लभ की गिरफ्तारी की मांग की. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ भगत ने कहा कि सरकार अब तक दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कराने में सफल नहीं रही है.
सरकार विधायक की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं करती है तो एनडीए कार्यकर्ता आंदोलन को और तेज करेंगे. श्री भगत ने एनडीए के बिहारशरीफ बंद को सफल बताया.
विधायक डाॅ सुनील कुमार ने कहा कि एक माह बीत गये पर राजबल्लभ की गिरफ्तारी पुलिस व सरकार नहीं कर सकी है. सूबे में अपराधियों का बालेवाला कायम है. आये दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है पर सरकार अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है.
बंदी को सफल बनाने में पूर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र गोप, कौशलेन्द्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया, अरुण बिंद, छोटे लाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष ई. रवि शंकर प्रसाद सिंह, प्रवक्ता धीरेन्द्र रंजन, सतीश कुमार, अविनाश मुखिया, महेन्द्र प्रसाद, सुधीर सिंह, इश्तियाक रजा, अर्जुन प्रसाद गुप्ता, डा. आशुतोष कुमार, राम शरण प्रसाद, हम जिलाध्यक्ष विश्वजीत पासवान, नीतीश कुमार सिंह, रेखा देवी, इंदु देवी, मंटू चौधरी समेत अन्य मौजूद थे.
