बिहारशरीफ : स्थानीय जदयू कार्यालय में रविवार को नगर जदयू नगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक नव मनोनीत अध्यक्ष मो. महमूद बक्खो की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सचिव व नगर जिला प्रभारी परमहंस कुमार ने कहा कि महानगर जदयू संगठन को सुदृढ़ व धारदार बना कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चयों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है.
उन्होंने महानगर संगठन को वार्ड स्तर तक मजबूत बना कर अधिक से अधिक लोगों को जदयू की विचारधारा के साथ जोड़ने पर बल देते हुए वार्ड स्तर पर कमेटी गठित करने एवं वार्ड स्तर पर कार्यालय खोलने का भी निर्देश दिया. सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र की सरकार अपने किये गये वायदों को दो वर्ष में भी पूर्ण करने में विफल रही है. देश का तमाम तबका आज उनके खिलाफ खड़े हो गये है.
मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए राष्ट्रवाद व देशभक्ति जैसे नारों को उछाल कर देश के लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है. इस अवसर पर अशगर शमीम, डॉ. विपिन कुमार यादव, बनारस प्रसाद, सियाशरण ठाकुर, मनोज तांती, रोहित सिन्हा, मेराज उद्दीन, मो. अली अंसारी, उमेश सिंह, मसूर मंजर गिलानी, चुन्नु यादव, असलम आजाद, शबाना खातून, महेश कुशवाहा, बंटी कुमार, धनंजय कुमार वर्मा, परमेश्वर महतो, वकील खान, दिलीप कुमार, श्रवण साव आदि मौजूद थे.
