अभाविप ने की संकल्प सभा

शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में संकल्प सभा बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस संकल्प सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु कुमार रजक ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम […]

शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में संकल्प सभा

बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के विरोध में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. इस संकल्प सभा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु कुमार रजक ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को समाज कभी बरदाश्त नहीं कर सकता है. नौ फरवरी को जेएनयू में भारत की बरबादी तक जंग रहेगी.
जैसी नारे देशवासियों के विरुद्ध युद्ध का खुला आहृवान था. इसके बावजूद कई राजनीतिक दल उसका समर्थन कर रहे हैं. नगर मंत्री रोहित कुमार माथुर ने कहा कि देश को तोड़ने की बात करने वाले और उसका समर्थन करने वालों की सच्चाई समाज व देश के सामने लायी जायेगी. इस मौके पर अरविंद पटेल, अशोक कुमार, रवि मंडल, मंतोष जी, अमरकांत भारती, राम शरण, अजीत, गौरव, वार्ड पार्षद धनंजय कुमार, अभिजीत, देवेन्द्र कुशवाहा, आयुष विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >