केंद्र सरकार कर रही सौतला व्यवहार:मंत्री

नूरसराय : नूरसराय प्रखंड के चार जगहों पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया. यह सड़क लगभग दो करोड़ की लागत से बनेगी. इस मौके पर मंत्री री कुमार ने विकास रथ को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र […]

नूरसराय : नूरसराय प्रखंड के चार जगहों पर बनने वाली सड़क का शिलान्यास ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने किया. यह सड़क लगभग दो करोड़ की लागत से बनेगी.

इस मौके पर मंत्री री कुमार ने विकास रथ को भी हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आकर्षक घोषणाओं की झड़ी लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उनका घोषणा सिर्फ दिखावा और डपोरशंखी है.क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने छलावा करते हुए बड़ी-बड़ी घोषणा की और अमल एक भी नहीं हो पाया. यहां तक कि लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये देने की बात कह कर सभी को खाता खुलवा दिये,लेकिन अभी तक किसी के खाते पर राशि नहीं आयी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बार आरा में चुनावी स्टंट किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >