जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र भी लोक सेवा अधिकार के दायरे में!

लोक सेवा अधिकार के दायरे को बढ़ाया जायेगा ताकि अधिकतम लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सके. इसी कड़ी में कुछ और कार्यो को दायरे में लाया जायेगा. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन सेवा को इसके अंतर्गत लाया जायेगा. इन तीनों कार्यो को सेवा के अधिकार में लाने का प्रस्ताव विभाग […]

लोक सेवा अधिकार के दायरे को बढ़ाया जायेगा ताकि अधिकतम लोगों को इस सेवा का लाभ मिल सके. इसी कड़ी में कुछ और कार्यो को दायरे में लाया जायेगा.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र व बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन सेवा को इसके अंतर्गत लाया जायेगा. इन तीनों कार्यो को सेवा के अधिकार में लाने का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है. प्रस्ताव को अनुमति मिलने पर लोगों को कार्यालयों का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जायेगी.
जिला प्रशासन की सोच है कि इन कार्यो को कराने के लिए लोगों को सैकड़ों दिन तक कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ता है. साथ ही इस टेबुल से उस टेबुल पर जाकर बाबूओं की खुशामद करनी पड़ती हैं. आइटी मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पटना में विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी थी. बैठक में विभाग द्वारा प्रस्ताव मांगी गयी थी कि और किन कार्यो को इस दायरे में लाकर लोगों की समस्या कम की जा सकती है. इसी के तहत यह प्रस्ताव दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >