बिहारशरीफ. मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चेस प्रतियोगिता में एसपीएम कॉलेज बिहारशरीफ के छात्र दीपक कुमार को पूरे विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है. छात्र दीपक के इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल व्याप्त है.
क्रॉस कंट्री रेस से कॉलेज को उम्मीदें
बिहारशरीफ. मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चेस प्रतियोगिता में एसपीएम कॉलेज बिहारशरीफ के छात्र दीपक कुमार को पूरे विश्वविद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है. छात्र दीपक के इस सफलता से पूरे जिले में खुशी का माहौल व्याप्त है. एसपीएम कॉलेज के प्राचार्य डा. […]

एसपीएम कॉलेज के प्राचार्य डा. राजकुमार मजूमदार ने दीपक की इस सफलता पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पूरे विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त कर दीपक ने नेशनल चेस प्रतियोगिता में जाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लिया है. इस होनहार छात्र से जिले को काफी उम्मीदें हैं.
उन्होंने उक्त छात्र को ट्रैक सूट देकर महाविद्यालय में सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने टीम मैनेजर नवल किशोर प्रसाद के सहयोग की भी तारीफ की. इस मौके पर कॉलेज के डा. श्रीकांत प्रसाद, डा. उमेश प्रसाद, डा. महेश प्रसाद, अजरुन प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, रविन्द्र नाथ, मंगल मूर्ति, बिंदु पासवान, छोटे प्रसाद समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे.
मगध विश्वविद्यालय बोध गया के कैंपस में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले क्रॉस कंट्री दौड़ से भी एसपीएम कॉलेज को काफी उम्मीदें हैं.
इसके लिए कॉलेज से दस खिलाड़ियों की टीम विश्वविद्यालय कॉलेज के पीटीआई नवल किशोर प्रसाद ने बताया कि विगत वर्ष के वेस्ट एथलिटिक्स का खिताब एसपीएम कॉलेज की ही छात्र सुगंधा कुमारी के नाम रहता है. जबकि कॉलेज के छात्र कृष्ण कुमार ने भी क्रॉस कंट्री दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी कॉलेज को अपनी टीम से बड़ी उम्मीदें हैं.
विद्यार्थियों की कई टीम अन्य खेलों के लिए तैयार
एसपीएम कॉलेज बिहारशरीफ के विद्यार्थी कई अन्य खेलों में भी भाग लेंगे.
विशेष रूप से कॉलेज के छात्र-छात्रओं की टीम कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तैयार है. इसी प्रकार छात्रओं की वॉलीबॉल की टीम भी अपने प्रतिद्वन्दियों को धूल चटाने के लिए तैयार है.
कॉलेज के पीटीआई श्री प्रसाद ने बताया कि 19 से 21 अगस्त तक कबड्डी की प्रतियोगिता होगी. इसी दौरान 20-21 अगस्त को छात्रओं की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए 12 सदस्यीय टीम का भी चयन कर लिया गया है.
क्रॉस कंट्री रेस के चयनित खिलाड़ी
कृष्ण कुमार, कुमार सूर्या, सत्येन्द्र कुमार, विनोद कुमार, बाबू राम प्रसाद, विकास कुमार, सुजीत कुमार, रामवृक्ष कुमार.