बिहारशरीफ : सरमेरा थाने के शेखड़ा बेल्दरीयामें मंगलवार की देर रात पत्नी को बंधक बना कर बाप ने दो वर्षीय बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी. आरोपित संतोष चौहान का बड़ी भाभी से पिछले सात वर्षो से अवैध संबंध है.
इसका विरोध उसकी पत्नी मणि देवी करती थी. इससे नाराज पति ने पत्नी को पिछले आठ वर्षो से मायके में छोड़ रखा था. 20 दिन पहले ही मणि देवी मायके से ससुराल आयी थी. पत्नी के ससुराल आने के बाद मंगलवार की देर रात मां के साथ सो रहे दो वर्षीय पुत्र अमरजीत को छीन लिया. विरोध करने पर उसने पत्नी के साथ मारपीट की और कमरे में बंद कर दिया और बेटे की हत्या कर दी.
