पत्नी को पीट-पीट कर मार डाला

बिहारशरीफ : एक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर सास से उधार के तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेनेवाला दामाद अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फरार हो गया. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के लघौंरा धरमपुर गांव की है. बताया जाता है कि गांव निवासी राम प्रिया बिंद की एक वर्ष पूर्व अपनी सास […]

बिहारशरीफ : एक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर सास से उधार के तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेनेवाला दामाद अपनी पत्नी की हत्या कर खुद फरार हो गया. घटना हरनौत थाना क्षेत्र के लघौंरा धरमपुर गांव की है.
बताया जाता है कि गांव निवासी राम प्रिया बिंद की एक वर्ष पूर्व अपनी सास पानो देवी से एक एक मामले को रफा-दफा करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये उधार के तौर पर लिये थे. मां को रुपये लौटाने का दबाव उसकी पत्नी ललिता देवी आये दिन किया करती थी. इसी बात से नाराज ललिता का पति सोमवार की देर रात्रि अपनी पत्नी की हत्या पीट-पीट कर दी.
घटना की विस्तृत जानकारी देते हुए मृतका की मां ने सदर अस्पताल में बताया कि दामाद द्वारा आये दिन बेटी के साथ मारपीट किया करता था.
घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद पति सहित अन्य ससुराली रिश्तेदार फरार है. पुलिस गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >