राजेश बने नगर इंस्पेक्टर

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में भारी पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल होने वाला है.इसकी पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ ने की है. एसपी ने बताया है कि आसन्न विधान सभा चुनाव को देखते हुए उक्त कार्रवाई की जा रही है.बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अभी फेरबदल की सूची तैयार की […]

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में भारी पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल होने वाला है.इसकी पुष्टि नालंदा के पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ ने की है.
एसपी ने बताया है कि आसन्न विधान सभा चुनाव को देखते हुए उक्त कार्रवाई की जा रही है.बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अभी फेरबदल की सूची तैयार की जा रही है.
एसपी ने बताया कि नगर इंस्पेक्टर रवि ज्योति को विरमित कर दिया गया है.उनकी जगह पर इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी राजेश कुमार को नगर थाने का नया इंस्पेक्टर बनाया गया है.
नगर थाने के नये इंस्पेक्टर का तबादला पटना से नालंदा हुआ है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस फेर-बदल में इंस्पेक्टर से लेकर थानाध्यक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं.कयास लगाये जा रहे हैं कि इस नये फेरबदल में काबिल पुलिस अधिकारियों को बड़ी जवाबदेही मिल सकती है.
वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी को पुलिस लाइन से अटैच भी किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >