दनियावां-बिहारशरीफ रेल लाइन पर आज चलेंगी ट्रेनें

बिहारशरीफ : आखिरकार वह ऐतिहासिक क्षण आ ही गया,जिसका कभी लोगों ने सपना देखा था.अब राजगीर से सीधे फतुहा के लिए सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू हो जायेगा.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान से रिमोट द्वारा 38 किलोमीटर लंबी दनियावां-बिहारशरीफ नयी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे. पूर्व मध्य रेलवे […]

बिहारशरीफ : आखिरकार वह ऐतिहासिक क्षण आ ही गया,जिसका कभी लोगों ने सपना देखा था.अब राजगीर से सीधे फतुहा के लिए सवारी गाड़ी का परिचालन शुरू हो जायेगा.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान से रिमोट द्वारा 38 किलोमीटर लंबी दनियावां-बिहारशरीफ नयी रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे.
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उक्त रेल खंड का संचालन किया जायेगा.
इसकी एक बड़ी तैयारी बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर भी की गयी है.इस भव्य समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है.विशिष्ट अतिथियों में ग्रामीण एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ,नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ,विधायक डॉ सुनील कुमार,हरि नारायण सिंह,श्रीमती उषा सिन्हा, अनिरुद्ध कुमार सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे.पूर्व मध्य रेल द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में सांसद शत्रुध्न सिन्हा का नाम भी अंकित किया गया है.
आज से दनियावां-बिहारशरीफ रेल खंड पर चलने लगेगी सवारी गाड़ी
राजगीर से होकर बिहारशरीफ होते हुए दनियावां व फतुहा तक जाने वाली एक सवारी गाड़ी का शुभारंभ शनिवार से शुरू हो जायेगा. 53209 व 53210 की संख्या वाली यह सवारी गाड़ी का परिचालन प्रतिदिन होगा.25 जुलाई से दनियावां बिहारशरीफ रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन चलने लगेगी.
ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए फिल्म स्टार शत्रु सिन्हा को आमंत्रित किया गया है.बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर तैयारी को लेकर रेलवे के उपप्रमुख अभियंता जे पांडेय काफी चौकस हैं.रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि उक्त रेलखंड पर किस स्टेशन से क्या किराया होगा इसकी जानकारी शनिवार को मिल पायेगा.
डेढ़ वर्ष में बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन को हुआ कायाकल्प
पटना की धनंजय कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले डेढ़ वर्ष में बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया.इस लंबे समय में दो,तीन,चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्म को बनाया गया.
इसके अलावे पीएफ शेड,डीलक्स पे एंड यूज शौचालय ,रिटायरिंग रूम,पेंड बिल्डिंग एवं आरसी रोड शामिल है.इस पूरे कार्य पर कुल 8.72 करोड़ रुपये रेलवे ने खर्च किये.कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विजय नारायण सिंह एवं रतन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >