ट्रक-बाइक की टक्कर में एक की मौत

हिलसा : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित कामता हॉल्ट के समीप मंगलवार की देर शाम को खड़ी ट्रक में बाइक ने भारी टक्कर मार दी. इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हिलसा थाना क्षेत्र के परबलपुर गांव निवासी जगदेव प्रसाद के पुत्र […]

हिलसा : हिलसा-फतुहा मुख्य मार्ग पर स्थित कामता हॉल्ट के समीप मंगलवार की देर शाम को खड़ी ट्रक में बाइक ने भारी टक्कर मार दी. इसमें एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
हिलसा थाना क्षेत्र के परबलपुर गांव निवासी जगदेव प्रसाद के पुत्र ललन प्रसाद एवं इस्लामपुर थाना क्षेत्र के चक्कीपर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र अजीत कुमार दोनों बाइक से पटना की ओर जा रहे थे कि हिलसा-फतुहा मार्ग पर स्थित कामता हॉल्ट से उत्तर ब्रह्मस्थान के पास पहले से खड़ा ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया. इसमें बाइक चालक ललन प्रसाद की मौत घटनास्थल पर हो गयी.
जबकि बाइक पर सवार अजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.जख्मी को पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया, जहां चिंताजनक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >