20 जुलाई से प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम शुरू

बिहारशरीफ : छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने एक साथ कई योजनाओं की राशि बांटने के लिए पिटारा खोल दिया है सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रोत्साहन राशि योजना एक साथ शुरू की गयी है. संभवत: आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में शिक्षा विभाग, पटना से जिले को निर्देश कि […]

बिहारशरीफ : छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने एक साथ कई योजनाओं की राशि बांटने के लिए पिटारा खोल दिया है सरकारी विद्यालयों में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं के लिए सभी प्रोत्साहन राशि योजना एक साथ शुरू की गयी है.
संभवत: आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए आनन-फानन में शिक्षा विभाग, पटना से जिले को निर्देश कि एक सप्ताह के अंदर छात्र-छात्राओं के लिए जितनी भी मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि योजना चल रही है. उसके अंतर्गत सभी राशियों का वितरण छात्र-छात्राओं के बीच सुनिश्चित कर दें.
लिहाजा नालंदा जिले में शिक्षा विभाग इस निर्देश को लागू कराने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर इन प्रोत्साहन राशियों को वितरण कराने का अल्टीमेटम दिया गया है. प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम भी 20 जुलाई से जिले में शुरू कर दिया गया है.
इसका शुभारंभ स्वयं जिलाधिकारी बी कार्तिकेय ने किया. हालांकि अभी बहुत सारे सरकारी विद्यालयों में इन प्रोत्साहन राशि का आवंटन तक नहीं हुआ है. जैसे-जैसे कोषागार से आवंटन मिलने लगेगा प्रोत्साहन राशि वितरण का कार्य इन सभी विद्यालयों में भी शुरू हो जायेगा. वैसे शिक्षा विभाग ने प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम 20 जुलाई से 27 जुलाई तक निर्धारित कर दिया है.
जहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि राशि का वितरण करेंगे. इस बार पहली दफा सरकारी विद्यालयों में सातवीं से लेकर प्लस टू तक पढ़नेवाली किशोरियों के लिए मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम लागू किया गया है, इसके तहत जिले की सातवीं से लेकर प्लस टू की छात्राओं को 150-150 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से इसी वितरण कार्यक्रम में भुगतान किया जायेगा.
इससे विद्यालय में पढ़नेवाली छात्रएं नैपकीन खरीद सके. इसके अलावा जिन प्रोत्साहन राशियों के वितरण का कार्यक्रम तय किया गया है, उनमें बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक राशि के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में वर्ग नवम से प्लस टू की कुल 58,430 छात्राओं को पोशाक राशि दिये जायेंगे. जबकि मुख्यमंत्री बालक -बालिका साइकिल योजना में वर्ग नवम के छात्र-छात्राओं को साइकिल की राशि उपलब्ध करायी जायेगी.
इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में जिले के वैसे मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपये दिये जायेंगे, जो प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है.
इसी प्रकार मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में वर्ग प्रथम से चतुर्थ के कुल 8467, वर्ग पांचवीं से छठी में 4462, वर्ग सातवां से आठवां 4053 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जायेगी. सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओ को भी छात्रवृत्ति दी जायेगी, लेकिन उन्हें डेढ़ लाख रुपये तक का आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा. यह छात्रवृत्ति छह माह के लिए इस बार दी जा रही है.
पहली बार नामांकित सभी छात्र-छात्राओं को इस बार छात्रवृत्ति दी जा रही है, जबकि पहले 75 प्रतिशत उपस्थितिवाले छात्र-छात्राओं को ही इसका लाभ दिया जाता था. इस नियम को इस बार शिक्षा विभाग ने शिथिल कर दिया है. बालक साइकिल योजना में सामान्य वर्ग में कुल 20209, अनुसूचित जाति/जनजाति के कुल 5985 छात्रों को साइकिल की राशि मिलेगी.
वहीं सामान्य वर्ग के 19514 लड़कियों को भी साइकिल योजना की राशि इस वितरण कार्यक्रम में दी जायेगी. अनुसूचित जाति/जनजाति के कुल 4930 छात्राओं को भी साइकिल योजना की राशि मिलेगी. मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना के तहत सातवीं से 12 वीं की कुल 1 लाख 11 हजार छात्राओं को नैपकीन खरीदने के लिए प्रतिवर्ष 150 रुपये प्रति छात्र मिलेगा.
इन प्रोत्साहन योजनाओं में मिलेगी राशि
योजना का नाम छात्र-छात्राओं की संख्या
मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य योजना 1 लाख 11 हजार
(वर्ग सात से +2 तक )
बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना 58430
(वर्ग नवम से +2 तक)
मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना (वर्ग नवम ) 24444
मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना (वर्ग नवम) 26194
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना (वर्ग आठ तक) 16982

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >