वज्रपात से एक की मौत, एक जख्मी

सरमेरा (नालंदा) : तेज बारिश से अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के इसुआ गांव स्थित कखाड़ी खंधा में गांव निवासी 40 वर्षीय रामजनम चौहान की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि इसी गांव के 32 वर्षीय मनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी का इलाज बरबीघा के निजी […]

सरमेरा (नालंदा) : तेज बारिश से अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के इसुआ गांव स्थित कखाड़ी खंधा में गांव निवासी 40 वर्षीय रामजनम चौहान की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जबकि इसी गांव के 32 वर्षीय मनोज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
जख्मी का इलाज बरबीघा के निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है.
बताया जाता है कि मृतक उक्त स्थल पर भैंस चराने गया था. इसी दौरान घटना घटी. इसुआ पंचायत के मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी तथा कबीर अंत्येष्टि के योजना के अंतर्गत 1500 रुपये मृतक के दाह-संस्कार के लिए दिये.घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज किया गया है. संवाद प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >