नीतीश ने बिहार की दिशा और दशा को बदला

नूरसराय (नालंदा) : स्थानीय नूरसराय में परचा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में हुआ. कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष नीरज रंजन भारती ने की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को दिशा और दशा बदलने का काम किया है. आज तक देश के […]

नूरसराय (नालंदा) : स्थानीय नूरसराय में परचा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन युवा जदयू के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में हुआ. कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष नीरज रंजन भारती ने की.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को दिशा और दशा बदलने का काम किया है. आज तक देश के कोई भी राज्य इतना तेजी से विकास नहीं किया है.

राज्य सरकार की उपलब्धियों इतनी है कि जिन्हें गिनना मुश्किल है, जहां छात्राओं कि साइकिल योजना से लड़कियों को विद्यालय जाने में सहूलियत होती है. वहीं गांव-गांव में बिजली, पानी जैसे बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. इस मौके पर इमरान अहमद, सत्यानंद कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >