वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

सिलाव (नालंदा) : वाहन की चपेट में आये किशोर की मौत हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के समय सोरा कोठी निवासी प्रदीप रमानी अपने पुत्र मोहित को मैजिक गाड़ी चलाना सीखा रहे थे. वहीं, पूर्व से उस मैदान में उमेश पंडित का आठ वर्षीय पुत्र चंदन खेल रहा था. इसी दौरान वह गाड़ी की चपेट […]

सिलाव (नालंदा) : वाहन की चपेट में आये किशोर की मौत हो गयी. घटना थाना क्षेत्र के समय सोरा कोठी निवासी प्रदीप रमानी अपने पुत्र मोहित को मैजिक गाड़ी चलाना सीखा रहे थे.
वहीं, पूर्व से उस मैदान में उमेश पंडित का आठ वर्षीय पुत्र चंदन खेल रहा था. इसी दौरान वह गाड़ी की चपेट में आ गया. घटना के बाद घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे विशेष इलाज के लिए बिहारशरीफ भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गाड़ी का मालिक अपने पुत्र के साथ फरार है. पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >