बिहारशरीफ : मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां गांव में क्रिकेट मैच के दौरान घटी मारपीट की घटना में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गये. घायलों में एक महिला भी शामिल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी उपेंद्र रविदास क्रिकेट मैच खेल रहा था.
इसी बीच गांव के ही कुछ दबंग टाइप के युवक वहां आ कर बेवजह झगड़ा करने लगे. विवाद को सुलझा लिया गया.घटना के कुछ ही देर बाद पुन दबंगों द्वारा घर के पास उपेंद्र को पकड़ कर मारपीट करने लगे. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे उनके चाचा लक्ष्मी रविदास,भाई प्रकाश रविदास,राज कुमार व महिला रिश्तेदार गीता देवी को भी दबंगों द्वारा मारपीट की गयी.घटना शनिवार की संध्या घटी.इस संबंध में पीड़ित पक्षों द्वारा मानपुर थाना में कांड दर्ज कराया गया है.
