सड़क जाम, प्रदर्शन

पंकज की मौत पर उग्र हुए लोग बिहारशरीफ (नालंदा) : शेखपुरा जिले के बरबीधा थाना क्षेत्र के नसीब चक गांव निवासी पंकज की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल चौक को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. वे आरोपित छह लोगों की गिरफ्तारी […]

पंकज की मौत पर उग्र हुए लोग
बिहारशरीफ (नालंदा) : शेखपुरा जिले के बरबीधा थाना क्षेत्र के नसीब चक गांव निवासी पंकज की पटना में इलाज के दौरान हुई मौत से शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने अस्पताल चौक को जाम कर घंटों प्रदर्शन किया. वे आरोपित छह लोगों की गिरफ्तारी एवं पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे.
जाम की जानकारी पाकर लहेरी थाने के इंस्पेक्टर राजेश रंजन ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर सड़क को जाम को मुक्त कराया. पंकज किराये के मकान में रहता था. 29 मई को पंकज को किराये के मकान से ले जाकर लाठियों से जम कर पिटाई कर दी गयी थी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसका इलाज पटना में कराया जा रहा था. शुक्रवार की देर रात्रि उसकी मौत हो गयी.
मृतक के फुफेरे भाई आदित्य कुमार ने बताया कि सारे थाना क्षेत्र के भैरव बिगहा गांव निवासी राधा कृष्ण की पुत्री का प्रेम प्रसंग पंकज से चल रहा था. लड़की पंकज से शादी करना चाहती थी,
जबकि पंकज ने शादी करने से मना कर दिया. लड़की के पिता सहित छह लोग पंकज को बुला कर उसकी लाठियों से जम कर पिटाई कर दी. नालंदा
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >