बिहारशरीफ(नालंदा) : बदमाशों ने शनिवार की सुबह ईंट से कूच कर बाप-बेटे को घायल कर दिया, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मारपीट की यह घटना नालंदा थाना क्षेत्र के लुथफलीचक(बेगमपुर) गांव में घटी. जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सुभाष चंद्र बोस शनिवार की सुबह घर से बाहर निकल खेत की ओर जा रहे थे
कि रास्ते में बदमाशों ने उन्हें घेर कर अपने खेत में गिरे पोल के लिए उन्हें कसूरवार बताते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी. बीच बचाव करने आया बेटे कन्हैया कुमार करे भी पीट दिया.नालंदा थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
