17 से शुरू होगा मलमास मेला, सुरक्षा की रहेगी चौक-चौबंद व्यवस्था

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर कुंड स्नान के लिए श्रद्धालुओं को नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत बिहारशरीफ (नालंदा) : मलमास मेला में शुरू होने में चार तीन दिन शेष रह गये हैं. मेले की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है. पिछले दिनों मलमास मेले में सर्कस लगाने की जमीन को लेकर हुए विवाद […]

असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
कुंड स्नान के लिए श्रद्धालुओं को नहीं करनी पड़ेगी मशक्कत
बिहारशरीफ (नालंदा) : मलमास मेला में शुरू होने में चार तीन दिन शेष रह गये हैं. मेले की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है. पिछले दिनों मलमास मेले में सर्कस लगाने की जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद उत्पन्न हुई स्थिति ठीक हो चुकी है. सभी समुदाय लोग मेले को सफल बनाने में जुट गये हैं. वहीं, जिला प्रशासन भी मेला को शांतिपूर्वक संपन्न कराने की योजना बनाने में जुटा है.
मेले को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी डीएम बी कार्तिकेय के निर्देश पर तैयारी में जुटे हैं. संपूर्ण मेला क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए अस्थायी मेला नियंत्रण कक्ष राजगीर के यूथ हॉस्टल में बनाया गया है. साथ ही मेला थाना भी खोला जायेगा, जो 24 घंटे काम करेगा. नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी कुंड क्षेत्र में भी सुरक्षा की व्यवस्था पर नजर रखेंगे.
22 पुलिस अस्थायी शिविर लगेंगे : मेले के दौरान 22 पुलिस अस्थायी शिविर की स्थापना की जा रही है. इन शिविरों में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी 24 घंटे आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखेंगे. मलमास मेला में सशस्त्र अश्वारोही दल की एक टुकड़ी की तैनाती की जा रही है, जो मेला क्षेत्र से राजगीर के अन्य पर्यटक क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी रखेंगे. मेला के दौरान चार गश्ती दल एवं पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गयी है.
निगरानी के लिए राजगीर के महत्वपूर्ण आठ स्थानों पर वाच टावर की स्थापना की गई है, जहां से पुलिस द्वारा संपूर्ण मेला की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी. साथ ही वीडियोग्राफी करायी जायेगी. इस दौरान 15 डॉप गेट लगाये जा रहे हैं.
10 सामूहिक शौचालय का होगा निर्माण : मलमास मेले के दौरान दस स्थानों पर पांच-पांच सामूहिक शौचालय एवं सात स्थानों पर 10-10 इकाई का पेशाब घर की व्यवस्था की जा रही है.
इसके अलावा शुद्ध पेयजल के लिए छह स्थान पर पांच-पांच इकाई का नल एवं नौ स्थानों पर दो व एक इकाई नल के अलावा मेला थाना एवं रोपवे के पास एक-एक टैकर की व्यवस्था की जा रही है. संपूर्ण मेला क्षेत्र में रोशनी के लिए संबंधित विभाग को एक सौ हैलोजन लाइट लगाने के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दियागया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >