नामांकन का तीसरा दिन : निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा परचा

बिहारशरीफ : विधान परिषद चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने परचा भरा. समाहरणालय कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम बी कार्तिकेय के समक्ष श्री कुमार ने नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किया. नामांकन प्रपत्र की चेक लिस्ट के अनुसार जांच व प्रस्तावकों की पहचान सुनिश्चित करने के […]

बिहारशरीफ : विधान परिषद चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार ने परचा भरा. समाहरणालय कक्ष में निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम बी कार्तिकेय के समक्ष श्री कुमार ने नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किया. नामांकन प्रपत्र की चेक लिस्ट के अनुसार जांच व प्रस्तावकों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे स्वीकार किया गया.
इस दौरान प्रत्याशी व उनके प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी को समाहरणालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी.
करोड़पति हैं प्रत्याशी धीरेंद्र : हरनौत प्रखंड के पोरई गांव निवासी धीरेंद्र कुमार करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.
उनके पास नकद व बैंकों में स्वयं के नाम से 32 लाख 20 लाख 804 रुपये एवं पत्नी के नाम से 33 लाख 86 हजार 656 रुपये जमा हैं. इनके पास चार करोड़ रुपये एवं पत्नी के नाम से 3.50 करोड़ की अचल संपत्ति है. श्री कुमार ने 1987 में मगध विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है.
अब तक पांच प्रत्याशियों ने परचे खरीदे : नूरसराय प्रखंड क्षेत्र के सत्येंद्र पासवान ने नामांकन दाखिल करने के लिए परचा खरीदा . इसके साथ ही नामांकन का परचा खरीदनेवालों की संख्या पांच हो गयी. नामांकन की अंतिम तिथि 18 जून है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >