बिहारशरीफ : दीप नगर थाना पुलिस ने आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या के एक आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया.इसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर दीप नगर थाना को सहायक थानाध्यक्ष राजनंदन ने नालंदा थाना क्षेत्र के कुल भदारी गांव के पास से कर ली.
उक्त बातों की जानकारी दीप नगर के सहायक थानाध्यक्ष ने टेलीफोन पर दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित दीप नगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी सहदेव यादव के पुत्र विनय कुमार यादव के रूप में की गयी है.सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि इसी वर्ष जनवरी माह में आइटीआइ संचालक के भाई की हत्या गोली मार कर दी थी.
इस मामले में पुलिस द्वारा तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. शेष एक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रयासरत है.
