ए ग्रेड नर्सो को मिला नियुक्ति पत्र

बिहारशरीफ : जिले के स्वास्थ्य विभाग को इस बार 76 ए ग्रेड नर्स उपलब्ध हुए हैं. इन सभी नर्सो के योग्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य मूल कागजातों को सत्यापित कर इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है. मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में नियुक्त ए ग्रेड नर्सो को नियुक्ति पत्र दिये गये. […]

बिहारशरीफ : जिले के स्वास्थ्य विभाग को इस बार 76 ए ग्रेड नर्स उपलब्ध हुए हैं. इन सभी नर्सो के योग्यता प्रमाण पत्र सहित अन्य मूल कागजातों को सत्यापित कर इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है.
मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में नियुक्त ए ग्रेड नर्सो को नियुक्ति पत्र दिये गये. सिविल सर्जन डॉ शैलेंद्र नारायण ने पंद्रह दिनों के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया.
बताते चलें कि जिले के अस्पतालों सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ए ग्रेड नर्सो की काफी कमी थी. नतीजतन इसका असर यहां पहुंच रहे मरीजों के इलाज पर दिख रहा था,लेकिन अब इन ए ग्रेड नर्सों के योगदान किये जाने से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति काफी सुधर जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >