प्रभात अध्यक्ष व दिनेश महासचिव पद पर निर्वाचित

जिला अधिवक्ता संघ का परिणाम घोषित बिहारशरीफ : जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना के बाद सभी पदों पर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी है. संघ के अध्यक्ष पद पर जहां त्रिकोणीय मुकाबले में प्रभात कुमार रूखैयार ने, वहीं महासचिव पद पर युवा प्रत्याशी दिनेश कुमार एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल […]

जिला अधिवक्ता संघ का परिणाम घोषित
बिहारशरीफ : जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना के बाद सभी पदों पर चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी है. संघ के अध्यक्ष पद पर जहां त्रिकोणीय मुकाबले में प्रभात कुमार रूखैयार ने, वहीं महासचिव पद पर युवा प्रत्याशी दिनेश कुमार एकतरफा मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं.
इन दोनों शीर्ष पदों पर विजयी प्रत्याशी भाजपा से जुड़े रहे हैं. इसके अलावा भाजपा से जुड़े मनोज कुमार सिंह ने सहायक सचिव एवं मिथलेश प्रसाद ने ऑडिटर पद पर कब्जा करने में सफल रहे. मतगणना के दौरान अध्यक्ष पद के परिणाम पर अंत-अंत तक सस्पेंश बना रहा.
तीन प्रत्याशियों के बीच मतों का अंतर कम रहने की वजह से संघ के सदस्यों को अंतिम परिणाम घोषित होने तक संशय की स्थिति बनी रही. हालांकि शुरुआती रूझान अंत तक कायम रहा.
श्री रूखैयार ने 222 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रत्याशी मनोज कुमार आजाद को 14 मतों के अंतर से हराया. तीसरे स्थान पर रहे सीताराम सिंह को मत हासिल हुआ. अभय कुमार 110 मत व उपेंद्र सिंह 107 मत प्राप्त कर क्रमश: चौबे व पांचवें स्थान पर रहे. वहीं महासचिव पद के विजयी प्रत्याशी दिनेश कुमार का मतगणना पहले राउंड से अंतिम राउंड तक दबदबा बना रहा. श्री कुमार 404 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद को 132 मतों के भारी अंतर से हराया.
अन्य प्रत्याशियों में अनिल कुमार क्रांति 81,इफ्तखार आलम 27,संजय कुमार सिन्हा 13 व शारदानंद ने 12 मत हासिल किये. वहीं महासचिव पद के अन्य प्रत्याशी दोहरे अंक में पहुंचने में भी सफल नहीं हो सके. उपाध्यक्ष के तीन पदों पर सरफराज आलम,चंद्रमौली पांडेय एवं जयप्रकाश सिन्हा विजयी रहे.
जबकि ऑडिटर पद के लिए मिथलेश प्रसाद एवं ट्रेजर पद के लिए मनोज कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद संघ परिसर में संघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देने का तांता लगा रहा. इधर अध्यक्ष पद पर प्रभात कुमार रूखप्तयार और महासचिव पद पर निदेश कुमार को निर्वाचित होने पर भाजपा के मंत्री सह प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन कुमार ने बधाई दी है और खुशी व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >