मृतक के परिजन को मुआवजा दे सरकार

बिहारशरीफ (नालंदा) : जिला लोक समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को अवध किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें वक्ताओं ने लोक समिति के कार्यकर्ता इस्लामपुर प्रखंड के बड़ाय गांव निवासी शुभमूर्ति कुमार की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए घटना की निंदा की. साथ ही मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा […]

बिहारशरीफ (नालंदा) : जिला लोक समिति के सदस्यों की बैठक मंगलवार को अवध किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें वक्ताओं ने लोक समिति के कार्यकर्ता इस्लामपुर प्रखंड के बड़ाय गांव निवासी शुभमूर्ति कुमार की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए घटना की निंदा की.
साथ ही मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा व मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी देने की मांग की. हत्या के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए वक्ताओं ने पुलिस व प्रशासन को निष्क्रिय बताया. अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने, मुआवजा नहीं मिलने पर जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि 31 मार्च तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पांच अप्रैल से केबी चौक, इस्लामपुर के पास अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा. इधर, विधवा रीना कुमारी ने भी अपने पति के हत्यारों को अविलंब नहीं गिरफ्तार किये जाने पर दो बच्चों के साथ अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >