आधार नंबर से जुड़ेगा मतदाता पहचान पत्र

बिहारशरीफ : सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ा जायेगा. इससे दोहरी प्रविष्टि पर रोक लगेगी. ये बातें जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय ने गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन व प्रमाणीकरण कार्यक्रम 03 मार्च से प्रारंभ है. […]

बिहारशरीफ : सभी मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार नंबर से जोड़ा जायेगा. इससे दोहरी प्रविष्टि पर रोक लगेगी. ये बातें जिला पदाधिकारी बी कार्तिकेय ने गुरुवार को स्थानीय हरदेव भवन में राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कही. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचक नामावली परिशोधन व प्रमाणीकरण कार्यक्रम 03 मार्च से प्रारंभ है.
इसके तहत निर्वाचक सूची के इपिक को प्रमाणीकरण के पश्चात आधार संख्या से संबद्ध किया जायेगा. निर्वाचक सूची व इपिक में पूर्व से रही सभी तरह की त्रुटियों को भी दूर किया जायेगा. जिला पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचक द्वारा स्वयं अथवा बीएलओ के माध्यम से अपने इपिक को आधार कार्ड से जोड़ा जा सकता है.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अप्रैल को एक विशेष शिविर लगा कर सूची परिशोधन कार्य कराने का निर्देश दिया गया है. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में डीएम को जानकारी दी कि जिले में आधार कार्ड बनाने की गति काफी धीमी है. इस पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के कार्य को तेज करने के प्रयास किये जा रहे हैं. आधार कार्ड से मतदाता पहचान पत्र के संबद्ध होने के बाद किसी भी व्यक्ति का नाम दो जगह के निर्वाचक सूची में नहीं रहेगी. इससे फर्जी वोटिंग पर भी रोक लगेगी एवं मतदान की प्रक्रिया पारदर्शी बनेगी. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >