आवेदनों का विभाग करेगा निबटारा

बिहारशरीफ : खेती-बारी को आसान बनाने व मजदूरों की समस्या से छुटकारा पाने के इच्छुक किसानों के लिए सुनहरा मौका है. ऐसे किसान ऑनलाइन आवेदन कर कृषि यंत्रों की खरीदारी पर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं. किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मार्च महीने के कृषि यंत्रों के लक्ष्य को […]

बिहारशरीफ : खेती-बारी को आसान बनाने व मजदूरों की समस्या से छुटकारा पाने के इच्छुक किसानों के लिए सुनहरा मौका है. ऐसे किसान ऑनलाइन आवेदन कर कृषि यंत्रों की खरीदारी पर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं. किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए विभाग ने मार्च महीने के कृषि यंत्रों के लक्ष्य को दोगुना कर दिया है.
पूर्व से निर्धारित लक्ष्य के कारण बहुत से किसान इस बात को लेकर आवेदन नहीं कर पा रहे थे कि अब लक्ष्य तो नाम मात्र का है. ऐसे किसानों को अब इस बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. इसका लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा.‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किसानों से प्राप्त आवेदनों का विभाग द्वारा निबटारा किया जायेगा. कृषि यंत्रों पर अनुदान भी बढ़ा
:
कृषि यंत्रों की खरीदारी करने के इच्छुक किसानों के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अब उन्हें बड़ी हुई अनुदान की राशि मिलेगी. विभाग द्वारा सामान्य जाति व अनुसूचित जाति,जनजाति के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान की राशि बढ़ा दी गयी है.
ट्रैक्टर पर सामान्य जाति को 45 हजार,अनुसूचित जाति को 67 हजार 500 रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे. इसी प्रकार पावर टीलर सामान्य जाति को 50 हजार व अनुसूचित जाति को 75 हजार रुपये अनुदान के रूप में मिलेंगे. कृषि विभाग मार्च महीने में 12 मार्च से पूर्व एक बार फिर से कृषि मेले का आयोजन करने जा रहा है. मेले के लिए तिथि निर्धारित कर दी गयी है तथा जगह की तलाश की जा रही है. ऐसे में कृषि यंत्रों के लिए आवेदन करने वाले किसानों को अधिक दिन तक इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >