बिहारशरीफ : मंगलवार की देर संध्या दो की मौत अलग-अलग स्थानों पर हो गयी.पहली घटना भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के कादी बिगहा गांव के पास घटी. बताया जाता है कि ओपी निवासी स्वर्गीय कामेश्वर राम का 38 वर्षीय पुत्र बिजली के पोल को सही करने में जुटा था, इसी दौरान पुल टूट कर उसी पर आ गिरा.
घटना के बाद ओपी प्रभारी निखिल राय द्वारा घायल हो इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की पूरी जानकारी ओपी प्रभारी द्वारा दूरभाष पर बतायी गयी है.दूसरी घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कारगिल चौक स्थित दुखिया होटल के समीप घटी.
बताया जाता है कि उक्त होटल में काम करने वाला 50 वर्षीय अनिल साव मंगलवार की देर रात्रि सड़क पार कर रहा था,इसी दौरान एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गयी.घटना की जानकारी के बाद दीप नगर थानाध्यक्ष राजनंदन घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल भेज दिया.मृतक शहर के सोहडीह का निवासी बताया जाता है.
