बिहारशरीफ : पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में 23 जनवरी को बिहार प्रदेश भाजपा द्वारा आहूत कपरूरी ठाकुर जयंती समारोह की सफलता के लिए जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिख रहा है.
इस समारोह में जिलेभर से करीब दस हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह जानकारी भाजपा के जिलाध्यक्ष ई रवि शंकर प्रसाद सिंह ने दी.उन्होंने बताया कि इस जयंती समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे. इधर, भाजपा के जिला मंत्री सह प्रवक्ता धीरेंद्र रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संध्या चार बजे कृष्ण मेमोरियल हॉल में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से रू-ब-रू होंगे और उनलोगों को पार्टी की मजबूती एवं सदस्यता अभियान के लिए मार्गदर्शन भी देंगे.
