छात्रा के साथ छेड़खानी विरोध करने पर मारपीट

बिहारशरीफ : सड़क पर हीरोपंती करने वाले बाइक सवार तीन युवकों की करतूत देख कर राहगीर भी स्तंभ रह गये. परीक्षा देकर पैदल घर लौट रही एक छात्रा को बीच सड़क पर घेर कर बाइक सवार तीन में से एक युवक द्वारा अपना मोबाइल नंबर दिया जा रहा था. छात्रा ने जब इस बात का […]

बिहारशरीफ : सड़क पर हीरोपंती करने वाले बाइक सवार तीन युवकों की करतूत देख कर राहगीर भी स्तंभ रह गये. परीक्षा देकर पैदल घर लौट रही एक छात्रा को बीच सड़क पर घेर कर बाइक सवार तीन में से एक युवक द्वारा अपना मोबाइल नंबर दिया जा रहा था.
छात्रा ने जब इस बात का विरोध किया तो उसे बल पूर्वक थोड़ा आगे ले जाकर उसके साथ मारपीट की गयी.घटना नगर थाना क्षेत्र के कागजी मुहल्ला के समीप रविवार की दोपहर घटी. छात्रा के द्वारा हल्ला मचाने के बाद राहगीर को आता देख तीनों युवक बाइक सहित मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की है.
इस संबंध में आरसी नामक युवक सहित तीन के खिलाफ थाने में कांड दर्ज कराया गया है. पुलिस द्वारा छात्रा को महिला पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >