तमिलनाडु में काम करता है झुलसी महिला का पति

बिहारशरीफ / गिरियक : गिरियक थाना क्षेत्र के पूरन बिगहा गांव की महादलित महिला पुनिया देवी की अस्मत लूटने में असफल होने पर दबंगों ने उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर जला दिया. यह हृदय विदारक घटना सोमवार की देर रात उस समय घटी, जब महिला घर में अकेली थी. इधर, बुरी तरह जली महिला को […]

बिहारशरीफ / गिरियक : गिरियक थाना क्षेत्र के पूरन बिगहा गांव की महादलित महिला पुनिया देवी की अस्मत लूटने में असफल होने पर दबंगों ने उसके शरीर पर केरोसिन छिड़ककर जला दिया. यह हृदय विदारक घटना सोमवार की देर रात उस समय घटी, जब महिला घर में अकेली थी. इधर, बुरी तरह जली महिला को पड़ोसियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद चिकित्सकों ने जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर पुलिस महकमे के लोग हरकत में आ गये. एसपी सुधीर कुमार पोरिका, गिरियक थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. हर कोई इस अप्रिय घटना से मर्माहत हैं. इधर, पीड़िता की मां लालती देवी ने बताया कि मुझे सपने में भी ऐसे अप्रिय घटना का अंदेशा नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >