नालंदा : सहपाठी के साथ कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, वीडियो वायरल, आरोपितों की हुई पहचान

बिहारशरीफ : रोजाना की तरह कोचिंग कर सहपाठी छात्र के साथ घर लौट रही एक छात्रा के साथ पांच बदमाशों द्वारा छेड़खानी किये जाने का वीडियो जिले में वायरल हो गया है. घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना के भरेटी असाढ़ी पथ की है. बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली छात्रा हिलसा थाना […]

बिहारशरीफ : रोजाना की तरह कोचिंग कर सहपाठी छात्र के साथ घर लौट रही एक छात्रा के साथ पांच बदमाशों द्वारा छेड़खानी किये जाने का वीडियो जिले में वायरल हो गया है. घटना नालंदा जिले के हिलसा थाना के भरेटी असाढ़ी पथ की है. बदमाशों के चंगुल से किसी तरह भाग निकली छात्रा हिलसा थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने पर थानेदार ने कार्रवाई करते हुए पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

इस संबंध में पीड़िता ने बताया कि जिले के हिलसा थाना के भरेटी असाढ़ी पथ पर पहले से घात लगा बैठे चार बदमाशों ने मुझे घेर लिया. साथ ही अश्लील बाते करने लगे. विरोध जताने पर छेड़खानी पर उतर आये. मैं उनलोगों से रहम के लिए अनुरोध करती रही, लेकिन किसी ने मेरी नहीं सुनी. इसी दौरान एक अधेड़ व्यक्ति आया और मुझे गोद में उठा लिया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. पीड़िता ने आगे बताया कि इन लोगों में से एक बदमाश घटना की विडियो बना रहा था. इसके बाद मैं बदमाशों के चंगुल से किसी तरह छूट कर भाग निकली और सीधा हिलसा थाना पहुंची.

इधर, हिलसा थाना प्रभारी आरके झा ने बताया कि विडियो वायरल हुआ है. मामले में पीड़िता के बयान पर एक नामजद समेत पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आरोपितों की तस्वीर और पूछताछ के आधार पर पहचान कर ली गयी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >